क्या है पूरा मामला?
कानपुर के इंदिरा नगर, थाना कल्याणपुर क्षेत्र की एक चर्चित मीट की दुकान पर महंत को मीट खाते हुए देखा गया, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के कई लोग भड़क गए।उनका कहना था कि मंदिर में रहने वाले महंत को इस तरह का आचरण नहीं करना चाहिए।
भक्तों का फूटा गुस्सा, सरेराह हुई पिटाई
वीडियो वायरल होने के बाद लोग महंत गोलू पंडित को कई दिनों से तलाश रहे थे। जब वे सड़क पर दिखे तो भीड़ ने उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महंत को भीड़ से निकालकर सुरक्षित थाने ले गई। महंत की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
रावतपुर थाना पुलिस पूरे प्रकरण में महंत की ओर से मिलने वाली तहरीर का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मंदिर का महत्व
भूतेश्वर महादेव मंदिर कानपुर का एक अत्यंत प्राचीन और आस्थावान मंदिर है। भक्तों की मान्यता है कि यहाँ बाबा भूतेश्वर हर मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसे पवित्र स्थल के महंत पर इस प्रकार के आरोप लगने से श्रद्धालुओं में गहरा आघात पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

