BJP’s Budget Chaupal in Noida: नोएडा में बजट चौपाल का आयोजन, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा बजट

BJP’s Budget Chaupal in Noida: नोएडा सेक्टर-52 स्थित बारात घर में भाजपा नोएडा महानगर द्वारा आम बजट 2026-27 को लेकर बजट चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को मजबूत करने वाला है और समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा: 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब, मध्यम वर्ग और उद्यमियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, पर्यटन, आयुष, मेडिकल टूरिज्म और खेल क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे उत्तर प्रदेश और खासकर नोएडा में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

जिला अध्यक्ष ने कहा: 

महेश चौहान ने कहा कि यह बजट देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में नोएडा और गौतमबुद्ध नगर औद्योगिक विकास, तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप हब के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बजट चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को बजट की योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग सरकार की नीतियों से सीधे जुड़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बजट पर अपने विचार रखे और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति विश्वास जताया। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के आह्वान के साथ हुआ।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, महेश अवाना, चमन अवाना, अमरीश त्यागी, अर्पित गोयल, विपिन मल्हन, अर्पित मिश्रा, भूपेश चौधरी, रामकिशन यादव, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार, सत्यनारायण महावर, प्रज्ञा शर्मा, राजेंद्र अवाना, ओम यादव, सुशील शर्मा, अशोक मिश्रा, डॉ. बीपी सिंह, अरुण चौहान, राकेश सिंह, अमित नागपाल, सुशील अवाना, शारदा चतुर्वेदी, उमेश पहलवान, डॉ. प्रसेनजीत मैत्रा, सरिता सिंह, नीतू यादव, अनिल पांडे, राजश्री गुप्ता, अमित कुमार, मनोज चौहान, प्रमोद बहल, विपिन झा, निखिल पंडित, विपिन कुमार, मोनिका श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, राममेहर कौशिक, मुक्तानंद शर्मा, अंकित कौशिक और राजेश सिंह समेत कई सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Baby girl burned to death in NICU in Kanpur: राजा नर्सिंग होम के NICU में वार्मर मशीन से लगी आग, नवजात बच्ची की जलकर मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

यहां से शेयर करें