Noida Vehicle Theft Gang Busted: नोएडा में वाहन चोरी के छह शातिर अपराधी गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारें व चोरी के हाईटेक उपकरण बरामद

Noida Vehicle Theft Gang Busted: थाना सेक्टर-39 पुलिस और नोएडा सर्विलांस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की लग्जरी कारें (दो मारुति ब्रेजा और एक स्विफ्ट), घटना में इस्तेमाल हुई हुंडई ऑरा कार, दो फर्जी नंबर प्लेट और चोरी के लिए इस्तेमाल होने वाले हाईटेक उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-82 कट के पास से दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. समीर उर्फ दाऊद उर्फ कुंजा (33 वर्ष), निवासी नीमखेड़ा, सम्भल
2. सालिम (38 वर्ष), निवासी कोड़ गर्भी, सम्भल
3. आजाद (56 वर्ष), निवासी मुस्तफाबाद, दिल्ली
4. सलीम (45 वर्ष), निवासी मांडली समसपुर, सम्भल
5. मोहसीन (38 वर्ष), निवासी जोधपुर, राजस्थान
6. मोहम्मद फैसल (23 वर्ष), निवासी मंसूरी, जोधपुर, राजस्थान

बरामदगी का विवरण
• मारुति ब्रेजा (सफेद, रजि. नं. UP14EE9593) – गाजियाबाद से चोरी
• मारुति ब्रेजा (सफेद, चेसिस नं. MA3NYFB1SHL316794) – सेक्टर-39 नोएडा से चोरी
• मारुति स्विफ्ट (सफेद, चेसिस नं. MBHCZCB3SPLD66226) – जयपुर, राजस्थान से चोरी
• हुंडई ऑरा (स्लेटी, रजि. नं. HR38AF2407) – अपराध में इस्तेमाल कार
• दो फर्जी नंबर प्लेट (DL9CAL7274 और UP32HX1102)
• चोरी के उपकरण: 6 टी-लॉक ब्रेकर, पेचकस, वायर कटर, की-प्रोग्रामर (OBD Star कंपनी), GPS जैमर सहित अन्य सामान

अपराध का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हुंडई ऑरा टैक्सी का इस्तेमाल रेकी के लिए करते थे। दिन-रात ड्राइवर बदल-बदल कर संभावित लक्ष्य चिह्नित करते थे। की-प्रोग्रामर से कारों के लॉक तोड़ते थे और GPS जैमर लगाकर ट्रैकिंग को ब्लॉक कर देते थे। चोरी की गाड़ियां राजस्थान, हरियाणा के मेवात क्षेत्र और अन्य राज्यों में सस्ते दामों पर बेची जाती थीं।

आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं। खासकर मुख्य आरोपी समीर उर्फ दाऊद पर दिल्ली, गाजियाबाद, अमरोहा और अन्य जगहों पर 14 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें वाहन चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के गंभीर आरोप शामिल हैं। आजाद पर दिल्ली में 40 से ज्यादा पुराने और नए मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती और हत्या के प्रयास तक के आरोप हैं। अन्य आरोपियों पर भी वाहन चोरी और संबंधित अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों चोरी की कारों से संबंधित FIR (गाजियाबाद, नोएडा और जयपुर) के आधार पर कार्रवाई की है। आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Controversy erupts over Noida Authority’s transfer policy: नोएडा अथॉरिटी की ट्रांसफर पॉलिसी पर उठे गंभीर सवाल, डेपुटेशन पीरियड खत्म होने के वर्षों बाद भी पद पर बनीं AGM इंडस्ट्री प्रिया सिंह

यहां से शेयर करें