Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएम ने शिक्षा को बढ़ावा देते हुए वर्चुअल निपुण ऐप का शुभारम्भ कर छात्रों को दी सौगात सीएम ने शिक्षा को बढ़ावा देते हुए वर्चुअल निपुण ऐप का शुभारम्भ कर छात्रों को दी सौगात

सीएम ने शिक्षा को बढ़ावा देते हुए वर्चुअल निपुण ऐप का शुभारम्भ कर छात्रों को दी सौगात

CM Yogi

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा तीन से 12 के छात्र-छात्राओं के स्पॉट असेसमेंट के लिए निपुण प्लस ऐप का वर्चुअल शुभारम्भ किया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग आदि के लिए बटन दबाकर धनराशि हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही 38 मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल, 66 अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों का भी शिलान्यास किया गया।

लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की उपलब्धियों के संबंध में लघु फिल्म प्रदर्शित कर की गई। इसके बाद राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान लखनऊ में स्थापित एजुकेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टूडियो का भी शुभारम्भ किया गया। इसके साथ-साथ टेबलेट वितरण, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। एनसीईआरटी द्वारा तैयार की गई सारथी एवं अनुरूपण पुस्तकों का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इसी क्रम में जनपद में भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के सभागार एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यकम में कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत विधायक ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए। स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना वाले 15 विद्यालयों के प्रधानाध्यकों काे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में संचालित समर कैंप में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा शिक्षकों को भी उन्होंने सम्मानित किया।

जनपद को अब तक पिछले शैक्षिक सत्र में 165 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, वर्तमान शैक्षिक सत्र में 42 स्कूलों में डेस्कटॉप कम्प्यूटर, शिक्षकों के लिए 3502 टैबलेट, पांच पीएम स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी व विकासखंड कल्याणपुर में एक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय की सौगात मिल चुकी है। साथ ही मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है। विगत कई वर्षों से मिशन प्रेरणा और निपुण भारत मिशन की उपलब्धियों और शैक्षिक उन्नयन में विशेष भूमिका निभाने के लिए एआरपी को भी कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यहां से शेयर करें