Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, यूट्यूब से देखा और... – जय हिन्द जनाब यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, यूट्यूब से देखा और... – जय हिन्द जनाब

यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, यूट्यूब से देखा और…

UPSC Student Private part cut News:प्रयागराज में संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक युवक ने खुद ही अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। ये पार्ट काटने की जरूरत क्यों पड़ी इस विषय में गहराई से पड़ताल कुछ तथ्य पता चले। दरअसल, जब युवक कमरे में दर्द से तड़पने लगा तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई। तभी आनन-फानन में उसे अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर जब युवक ने इस कदम को उठाने के पीछे की वजह तो बताई तो हर कोई सन्न रह गया।
बता दें कि युवक अपना जेंडर चेंज करना चाहता था। इसके लिए उसने पहले तो खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाया, फिर सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। कमरे में तड़प रहे युवक को मकान मालिक ने पास के बेली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
जेंडर चेंज कर लड़की बनने की चाहत
अस्पताल में भर्ती इस युवक की उम्र 22-23 साल बताई जा रही है। उसने कहा कि वह अपना जेंडर चेंज कर लड़की बनना चाहता है। इसके लिए खुद एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाया और इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से प्राइवेट पार्ट को काट दिया, लेकिन दर्द होने पर चीखने- चिल्लाने लगा. जिसे सुनकर मकान मालिक आ गए और उन्होंने उसे अन्य लोगों की मदद से डॉक्टर के पास पहुंचाया।
एसआरएन अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती युवक का इलाज चल रहा है। युवक का कहना है कि वह लड़का नहीं बल्कि लड़की है. लेकिन कोई उसकी यह बात नहीं सुनता था। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। वह अब लड़की ही बनना चाहता है. उसके मुताबिक, जब वह 14 साल का तभी उसे यह लगने लगा था कि मैं एक लड़की हूं।

 

मां बाप का इकलौता लड़का
यह युवक अमेठी यूपी का रहने वाला है। उसके अनुसार, मां-बाप का इकलौता लड़का होने के कारण वह अपने परिवार वालों से कुछ नहीं बता पाता था। कुछ दिन अपनी मौसी के यहां रहा था। इसके बाद पढ़ाई करने के लिए प्रयागराज आ गया था। शहर में एक किराये का कमरा लेकर रह रहा था और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें: Noida News: राजनीति में हनक बढाने को पंजाबी समाज ने उठाया बड़ा कदम

यहां से शेयर करें