Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
खुला राजः प्लॉट दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगने वाला पुलिस गिरफ्त में, इस तरह से फंसाते थे... – जय हिन्द जनाब खुला राजः प्लॉट दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगने वाला पुलिस गिरफ्त में, इस तरह से फंसाते थे... – जय हिन्द जनाब

खुला राजः प्लॉट दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगने वाला पुलिस गिरफ्त में, इस तरह से फंसाते थे…

Noida Fraud Case: नोएडा में एक से बढ़कर एक तरीके अपना कर ठगी करने वाले भोले भाले लोगों अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे गए। दरअसल, थाना सेक्टर-63 नोएडा पर एक प्रार्थना पत्र अभियुक्त अरविन्द सिंह पुत्र बाबूराम द्वारा अशोक, हर्षित व एक अन्य साथी के साथ मिलकर वादी को सेक्टर-36 नोएडा में प्लॉट दिखाने एवं उसको आधे रेट पर दिलाने का ऑफर देकर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर वादी से 69,16,000 रुपए हड़प लेने एवं वादी द्वारा अपने पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने दबोचे सभी आरोपी

बता दें कि पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त अरविन्द सिहं पुत्र बाबू राम को अभियुक्त के ऑफिस ए-82 सेक्टर-63, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त अशोक पूर्व से ही जेल में बंद है तथा अन्य नामित अभियुक्त हर्षित एवं एक अन्य साथी की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास जारी है।

इस तरीके से फंसा लेते थे क्लाइंट्स

पुलिस ने बताया कि अरविंद सिंह द्वारा अशोक, हर्षित व एक अन्य साथी के साथ मिलकर वादी को सेक्टर-36, नोएडा में एक प्लॉट दिखाया गया तथा बताया गया कि वह यह प्लॉट आधे रेट में दिला देगा। अभियुक्त अरविंद सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी पक्ष से धीरे-धीरे पैसे लेने शुरू किया और कुल मिलाकर 69,16,000 रुपए हड़प लिए। जब 6 महीने बीतने पर भी कोई रजिस्ट्री नही हुई तो पीड़ित ने इन लोगों से रजिस्ट्री के संबंध में कहा गया तो आरोपी अरविंद सिंह बहाने बनाता रहा। वादी पक्ष द्वारा प्लाट के संबंध में पता किया तो पता चला कि इस प्लाट के मालिक की 20 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वादी पक्ष से प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

यह भी पढ़े : UP Police: आ गया यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखे

यहां से शेयर करें