Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ओमसन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस दिखा उत्साह – जय हिन्द जनाब ओमसन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस दिखा उत्साह – जय हिन्द जनाब

ओमसन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस दिखा उत्साह

muradnagar news  ओमसन पब्लिक स्कूल में वीरवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल शालिनी अग्रवाल, स्कूल डॉयरेक्टर अनुराग गुप्ता व वाइस प्रिंसिपल डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कक्षा 1वीं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्कूल डॉयरेक्टर अनुराग गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर शिक्षक दिवस की शुभकामना दी।
शिक्षक दिवस की महत्ता व उसकी महिमा का वर्णन करते हुए काजल, गार्गी, पायल ने अपने शिक्षकों को सम्मान देते हुए मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कि ए।
स्कूल डायरेक्टर अनुराग गुप्ता ने बताया कि शिक्षक दिवस साल का सर्वश्रेष्ठ दिवस होता है जिसमें छात्र को अपने शिक्षक का मार्गदर्शन मिलता है और वह जीवन के पथ पर आगे बढ़ता हुआ अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। जन्म देने वाले माता पिता के बाद दूसरा स्थान शिक्षक का होता है। पूरे जीवन का निर्धारण स्कूली शिक्षा व शिक्षक के मार्गदर्शन के माध्यम से ही होती है।
हमारा चरित्र व हमारे संस्कार शिक्षक के सुदृढ़ व संस्कारित बनते है।
स्कूल प्रधानाचार्या और उपप्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने बताया कि छात्रों को शिक्षकों के प्रति सम्मान रखना चाहिए और उन्हें उपहार की बजाए उनकें निर्देशों व संस्कारों को अनुकरण करना चाहिए। इस अवसर पर सभी छात्रों के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

muradnagar news

यहां से शेयर करें