Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
साहिबाबाद स्टार्स इलेविन की टी-20 मैच में तीसरी जीत – जय हिन्द जनाब साहिबाबाद स्टार्स इलेविन की टी-20 मैच में तीसरी जीत – जय हिन्द जनाब

साहिबाबाद स्टार्स इलेविन की टी-20 मैच में तीसरी जीत

ghaziabad news साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने लगातार तीसरे टी 20 मैच में थंडर्स किलर्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने लगातार तीसरा टी 20 मैच जीत लिया। क्रिक हीरोज क्लब के मैदान पर हुए मैच में टॉस के मामले में बाजी थंडर्स किलर्स ने मारी व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 19.2 ओवर में 154 रन पर आउट हो गई। शिखर ने सबसे अधिक 46 रन बनाए व गेरीमल ने 41 रन की पारी खेली।
अंकित जैन, विनीत श्रीवास्तव व पुनीत कुमार तीनों ने 2-2 विकेट लिए। साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाने के साथ ही मैच 4 विकेट से मैच जीत लिया। अचिंत्य सिंह ने 36 रन, राकेश रविश ने 31 रन, जेम्स चौधरी ने 26 रन व अमल चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया। भूपेश को 2 विकेट मिले। विनीत श्रीवास्तव को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यहां से शेयर करें