Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मथुराः मंदिर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या – जय हिन्द जनाब मथुराः मंदिर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या – जय हिन्द जनाब

मथुराः मंदिर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या

मथुरा में सनसनीखेज वारदात हुई। यहां एक खेत में बने मंदिर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला का शव चारपाई पर जबकि बुजुर्ग की लाश 20 कदम दूर पड़ी मिली। आज यानी मंगलवार सुबह जब बेटा चाय देने खेत पर गया तब घरवालों को वारदात का पता चला।

यह भी पढ़े : पहाड़ों पर आफत की बारिशः स्लाटर हाउस के साथ मकान ढहा

 

दोहरे हत्याकांड का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पति-पत्नी के सिर पर गहरे घाव मिले हैं। ऐसा लग रहा था कि दोनों की रॉड से पीट-पीटकर हत्या की गई है।पूरी वारदात हाईवे क्षेत्र के मुड़ेसी गांव की है। यहां के रहने वाले हीरालाल (75) और उनकी पत्नी लीलावती खेत में मंदिर बना कर रहते थे। सोमवार रात को दोनों मंदिर पर सोए थे। सुबह दंपती को बेटा खेत में पहुंचा। माता-पिता के शव देखकर चीखने लगा। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां से शेयर करें