Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Turkey and Syria में मराने वालो की 5151 हुई संख्या – जय हिन्द जनाब Turkey and Syria में मराने वालो की 5151 हुई संख्या – जय हिन्द जनाब

Turkey and Syria में मराने वालो की 5151 हुई संख्या

 

Turkey and Syria: तुर्किये और सीरिया में सुबह 4 बजे आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 5,151 हो गई है। हजारों लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच तुर्किये के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोआन ने 10 राज्यों में तीन महीने के लिए इमरजेंसी लगा दी है। यह इलाके भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। एर्दोआन ने बताया कि तुर्किये में 70 देशों ने मदद भेजने का ऐलान किया है।

वही भारत ने भी तुर्किये को मदद भेजी है। इंडियन एयरफोर्स का ब्-17 विमान दो एनडीआरएफ टीमों, डॉक्टरों और राहत सामग्री के साथ वहां पहुंच चुका है।

यह भी पढ़े:Noida: डी कंपनी ऑपरेट करती है ऑनलाईन गेमिंग, 400 करोड़ का खुलासा

Turkey and Syria: पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तुर्किये के हालात पर चिंता जाहिर की। मोदी मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने कहा, श्आज तुर्किये जिस हालात से गुजर रहा है, उसे मैं समझ सकता हूं। 2001 में भुज में जब भूकंप आया था, तब मैं मुख्यमंत्री था। मुझे पता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में क्या दिक्कतें आती हैं। भुज में आए भूकंप में 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी। घायलों का आंकड़ा 68 हजार से ज्यादा था। तुर्किये में 3,549 लोगों की जान जा चुकी है और 20 हजार 534 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 1,602 लोग मारे गए और 2 हजार से ज्यादा जख्मी है। एडब्लूएचओ ने बताया कि भूकंप प्रभावितों की संख्या 2 करोड़ 30 लाख तक हो सकती है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच सकता है। तुर्किये की डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ने बताया कि 11 हजार 342 इमारतों के धराशायी होने की खबर है। भूकंप से हजारों बच्चों के मरने की आशंका है। अब तक 243 आफ्टर शॉक्स, तुर्किये में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक।

यह भी पढ़े: Parliament: पीएम से संसद में रहुल गांधी ने पूछे ये सवाल

मालूम हो कि तुर्किये और सीरिया में सोमवार सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सोमवार सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया। इसके अलावा 243 आफ्टर शॉक्स भी दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही। तुर्किये में मंगलवार सुबह 8.53 पर फिर भूकंप आया। इसके बाद दोपहर 12.41 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक है। 10 शहरों में इमरजेंसी और रेड अलर्ट जारी किया गया है। सभी स्कूल-कॉलेज एक हफ्ते बंद रहेंगे। 200 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। 16 हजार लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

यहां से शेयर करें