Ghaziabad news कमिश्नरेट पुलिस ने वीरवार को आॅपरेशन प्रहार के तहत आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों को नशा एवं अवैध हथियार मुक्त के बारे में जानकारी दी गई।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नशीले पदार्थों और साइबर अपराधों से सुरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ संकल्प लिया। साथ ही एसीपी ने कार्यक्रम में मिशन शक्ति सहित विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर जैसे- 9643200225, 112, 1090, 1076, 1098 व 181 से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज की मजबूत रीढ़ हैं और उनकी जागरूकता अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है।
Ghaziabad news

