विश्व कैंसर जागरूकता दिवसः एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

नोएडा । एमिटी यूनिवर्सिटी के बायोसाइंसेस एवं बायोटेक्नोलॉजी तथा हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस डोमेन द्वारा विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2026 के मौके पर कैंसर से बचाव और जागरूकता के उद्देश्य से यूनाइटेड बाय यूनिक थीम पर कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने सहभागिता की।

ये लोग रहे मौजूद
इस कैंसर जागरूकता रैली में एमिटी यूनिवर्सिटी के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. चंद्रदीप टंडन, एमिटी इंस्टीट्यूट आॅफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के चेयरमैन डॉ. बी.सी. दास सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। रैली के दौरान छात्रों ने कैंसर की जांचकृजीवन का बचाव और कैंसर को हराना है जैसे नारों के साथ पूरे कैंपस का भ्रमण कर जागरूकता का संदेश दिया।

क्विज प्रतियोगिता भी
इस अवसर पर पोस्टर प्रस्तुति, क्विज प्रतियोगिता एवं विशेषज्ञों के व्याख्यान सत्र का भी आयोजन किया गया। कैंसर जागरूकता व्याख्यान सत्र में मेट्रो ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल की उपाध्यक्ष डॉ. सना तारिक, फरीदाबाद स्थित मेट्रो कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. सुमंत गुप्ता तथा एमडी (रेडिएशन आॅन्कोलॉजी) डॉ. अदिति पुनिया ने कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला एवं एमिटी इंस्टीट्यूट आॅफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के चेयरमैन डॉ. बी.सी. दास ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं कैंसर सर्वाइवर सुश्री काजल प्रसाद ने अपने अनुभव साझा कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। व्याख्यान सत्र का संचालन सहायक निदेशक डॉ. मनोज गर्ग एवं प्रोफेसर डॉ. पल्लवी अग्रवाल द्वारा किया गया। मेट्रो ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल की उपाध्यक्ष डॉ. सना तारिक ने कहा कि आज कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में एमिटी विश्वविद्यालय और उसके छात्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 2026 रोकथाम, शीघ्र जांच और समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित करता है।

 

यह भी पढ़ें: डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनीः ग्रेनो प्राधिकरण का चला बुलडोजर, कॉलोनी बसाने की फिराक में थे कॉलोनाइजर

यहां से शेयर करें