ट्रंप का दावा- मैं चाहूं तो खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध, तेहरान को दी कड़ी चेतावनी

Trump's claim

Donald Trump : पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब वह चाहेंगे, तब यह युद्ध खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब ईरान में निशाना बनाने के लिए बहुत कम लक्ष्य बचे हैं और हालात लगभग नियंत्रण में हैं।

Donald Trump :

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बावजूद पश्चिम एशिया में हमले और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने साफ कहा है कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक सभी सैन्य लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक काट्ज ने कहा कि अभियान की कोई समयसीमा तय नहीं है और तेहरान समेत पूरे ईरान में अलग-अलग ठिकानों को लगातार निशाना बनाया जाएगा।

काट्ज ने यह भी कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान के लोगों को देश की मौजूदा सरकार के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित करना भी है। उनके मुताबिक जब तक अभियान के परिणाम स्पष्ट नहीं हो जाते, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।

Donald Trump :

इससे पहले ट्रंप ने सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, संचार व्यवस्था और वायुसेना को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप के अनुसार ईरान की मिसाइल क्षमता काफी कम हो गई है और उसके कई ड्रोन भी नष्ट कर दिए गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह किसी तरह की “चालाकी” करने की कोशिश न करे। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने कोई गलत कदम उठाया तो उसे ऐसा जवाब दिया जाएगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया होगा।

वहीं दूसरी ओर ईरान ने भी अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने दावा किया है कि दुनिया के प्रमुख तेल मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर यह सच है तो ईरान तुरंत इन सुरंगों को हटाए, वरना अमेरिका कड़ा सैन्य जवाब देगा।

Donald Trump :

यहां से शेयर करें