New Delhi news झरोड़ा कलां स्थित दिल्ली पुलिस एकेडमी में बैच संख्या 126 के 100 प्रशिक्षु कांस्टेबलों की पासिंग आउट एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अब ये जवान दिल्ली पुलिस बल में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार हैं।
मुख्य अतिथि उप निदेशक राजबीर सिंह ने प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को पुलिस कार्यप्रणाली, आपराधिक कानून, अपराध विज्ञान, साइबर क्राइम और फॉरेंसिक साइंस की गहन जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें फायरिंग, निहत्था मुकाबला, एंटी-टेरर आॅपरेशन, दंगा नियंत्रण और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
कमांडो प्रशिक्षण के अंतर्गत जवानों को विस्फोटक, आईईडी, रेड-एंड-एम्बुश, शहरी हस्तक्षेप और फील्ड क्राफ्ट की विशेष ट्रेनिंग भी प्रदान की गई।
समारोह में सर्वश्रेष्ठ आॅलराउंडर का खिताब कांस्टेबल अमित कुमार को दिया गया, जिन्होंने आउटडोर में भी प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, महिला कांस्टेबल मुकेश रानी ने इंडोर में पहला स्थान प्राप्त किया। कांस्टेबल रॉकी कुमार कमांडो प्रशिक्षण में अव्वल रहे, जबकि कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल ज्योति ने पुलिस प्रक्रियाओं में पहला स्थान हासिल किया।
परेड कमांडर कांस्टेबल रोहन चौधरी को बैच की ओर से राष्टÑीय रक्षा यूनिवर्सिटी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
एडी/ट्रेनिंग ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए अनुशासन, टीमवर्क और जनसेवा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस बैच में विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु शामिल हैं, जिससे पुलिस बल की विविधता और मजबूती बढ़ती है।
मुख्य अतिथि राजबीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान उन्हें भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें, क्योंकि उनका आचरण ही पुलिस की छवि को निर्धारित करता है।

New Delhi news

