ग्रेटर नोएडा। जिले में लापरवाही का एक और भयावह उदाहरण सामने आया है। रविवार को तीन वर्षीय मासूम देवांश की खुले गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बिना बैरिकेडिंग वाले इस गड्ढे को लेकर ग्रामीणों ने पहले भी कई बार खतरा जताया था, लेकिन आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बीते एक महीने में यह ऐसा तीसरा मामला है जब खुले या असुरक्षित स्थान पर लापरवाही के कारण किसी की जान गई है। इससे पहले नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता और दिल्ली में कमल की मौत ने भी जिम्मेदारियों पर सवाल खड़े किए थे।
Another tragic accident in Greater Noida
धार्मिक कार्यक्रम में आया था परिवार, खेलते-खेलते गिरा गड्ढे में
बिलासपुर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रहने वाले अनिल ठाकुर के यहां धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। बेटी अंजली अपने तीन वर्षीय बेटे देवांश के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शनिवार दोपहर भंडारे के दौरान देवांश अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए अचानक गायब हो गया।
काफी तलाश के बाद समाधि स्थल से सटे पानी भरे गड्ढे में उसकी टोपी तैरती दिखाई दी। ग्रामीण पानी में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद समारोह स्थल पर कोहराम मच गया।
ग्रामीणों का आरोप—पशुचर जमीन पर बना जानलेवा गड्ढा
ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढा पशुचर भूमि (चारागाह) पर बना है where मिट्टी निकालने के कारण यह धीरे-धीरे गहरा होता गया। बारिश और नालियों का पानी भरने से यह खतरनाक रूप ले चुका था।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को तारबंदी कराने और गड्ढा पाटने की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
प्राधिकरण—जमीन किसानों की, सीधी कार्रवाई संभव नहीं
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि गड्ढा खसरा संख्या 373 की जमीन पर है, जो किसानों गंगाराम और धर्मवीर के नाम दर्ज है।
जीएम ए.के. सिंह ने कहा कि निजी भूमि होने के कारण प्राधिकरण सीधे कार्रवाई नहीं कर सकता।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
घटना के बाद उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार और प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।
एडीसीपी सुधीर सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Another tragic accident in Greater Noida

