Greater Noida News: गलगोटियास यूनिवर्सिटी ज्यादातर चर्चाओं में रहती है। इस बार भारत की इज्जत दांव पर लगाई है। एआई समिट का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। जिसमें चीन के माॅडल को अपना बताकर यूनिवर्सिटी ने देश की इज्जत से खिलवाड़ किया है। दरअसल, यूनिवर्सिटी के मालिक सुनील गलगोटिया शुरू से ही विवादों में रहे है।


भाजपा नेताओं से नजदीकी दिखाकर और उनके साथ फोटों खिचवाकर ये अपनी करतूतों को छिपाने की कोशिश करते है। यूपी के सीएम योगी और भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके लोगों को ये महसूस कराने की कोशिश होती है कि ये यूनिवर्सिटी ही नही चला रहे बल्कि राजनीति में गलगोटिया परिवार का रसूख है। इसी के चलते यूनिवर्सिटी मालिक हमेशा मनमानी और फर्जीवाडा करके खुद को आगे रखने का प्रयास करते है। यूनिवर्सिटी इससे पहले भी चर्चाओं में आ चुकी है। यूनिवर्सिटी के छात्रों को बस में भर कर कांग्रेस के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए भेजा था। उसके बाद से यूनिवर्सिटी के प्रति आमजन का विशवास का होता दिखा था। अब तो हद ही कर दी। एआई समिट पीएम मोदी के सपनों में से एक है। जिससे भारत का नाम विदेशों में सुनहेरे अक्षरों में लिखा जा सकता है।

