Telangana FCDA delegation visits Greater Noida: प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर, नीतियों पर ली जानकारी

Telangana FCDA delegation visits Greater Noida: तेलंगाना सरकार के फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल की तरफ से बताया गया कि तेलंगाना सरकार की तरफ से हैदराबाद के नजदीक एक टाउनशिप विकसित करने की योजना है। औद्योगिक टाउनशिप होने के नाते जानकारी प्राप्त करने ग्रेटर नोएडा आए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर जमीन अधिग्रहण से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया और नीतियों को जानकारी साझा की। प्रतिनिधिमंडल में फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी के डिप्टी कलेक्टर (स्पेषल ग्रेड) वेंकटेश्वर लू, प्लानिंग आॅफिसर स्नेहमाला, डिप्टी एक्जीक्युटिव इंजीनियर वेंकट किरन और सहायक अर्बन प्लानर अक्षय कुमार शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल के साथ एसीईओ सुमित यादव महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र गुप्ता, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक अरविंद मोहन समेत वरिष्ठ अधिकारियोें ने बैठक की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर, नियोजन, बिल्डिंग प्लान, आवंटन प्रक्रिया समेत तमाम पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।

प्राधिकरण के नियोजन विभाग की तरफ से मास्टर प्लान, सेक्टर ले-आउट, बिल्डिंग बायलॉज, बसावट, जमीन अधिग्रहण की सभी धाराओं, किसानों को दिए जाने लाभ आदि की जानकारी दी गई। परियोजना विभाग ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी। वित्त विभाग के महाप्रबंधक स्वतंत्र गुप्ता ने वित्तीय मॉड्यूल प्रस्तुत किया। प्राधिकरण को स्ववित्त पोषित बनाने की प्रक्रिया को समझाया गया।
प्राधिकरण के उद्योग विभाग के प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह ने ग्रेटर नोएडा में लागू औद्योगिक नीतियों, योजनाओं और आवंटन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटीजीएनएल के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भ्रमण भी किया। टाउनशिप के प्लग एंड प्ले सिस्टम, वेस्ट प्रोसेसिग प्लांट, बिजली-पानी की 24 घंटे उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा। प्रतिनिधिमंडल ने यहां से प्राप्त जानकारी से नया शहर बसाने में फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी को बहुत फायदा होगा।
यह भी पढ़ें: Murder in Surajpur police station: पत्नी ने दोस्त संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

यहां से शेयर करें