Rajasthan News: राजस्थान कैडर की आईपीएस ममता गुप्ता हाल ही में काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल सांसद महिमा कुमारी द्वारा उनके निलंबन की मांग के बाद यह मामला गरमा गया है। उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा है। सूत्रों का कहना है कि आजकल ईमानदार अफसर जब नेताओं के मन मुताबिक काम नहीं करते तो उन्हें फसाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए जाते है। ऐसे ढेरों मामले है जब सांसद और विधायक अपना हित न सधने पर आरोप लगाते है।
मुख्यमंत्री को दी गई अपनी शिकायतों ये लगाए बेबुनियाद आरोप
बता दें कि मुख्यमंत्री को दी गई अपनी शिकायतों में महिमा कुमारी ने आईपीएस ममता गुप्ता पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजसमंद के नाथद्वारा में आईपीएस ने अंशी कुमावत नाम के एक युवक को गोली मारने के मामले में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। राजसमंद के कुरा गांव में, अवैध पत्थर खनन माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वालों को माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर थाने में हिरासत में रखा गया।
सांसद ने आगे आरोप लगाया है कि आईपीएस ने राजसमंद के कांकरोली थाने में भीलवाड़ा के ज्वैलर खूबचंद सोनी की मौत के बाद हुए जन आंदोलन पर कोई चिंता नहीं दिखाई। उन्होंने दावा किया है कि नाथद्वारा के हेड कांस्टेबल पूरन सिंह को अवैध रूप से सस्पेंड किया गया था, जिसके बाद तनाव के कारण उनकी मौत हो गई। यह भी आरोप लगाया गया है कि जिला कलेक्टर के लिखित आदेशों के बावजूद, राजसमंद में महिमा कुमारी द्वारा उद्घाटन किए गए एक खेल प्रतियोगिता के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी।
शिकायत के मुताबिक, दिसंबर 2025 में मजदूर नेता नरहरि देव राठौर पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया और इस मामले में खुद आईपीएस की भूमिका को संदिग्ध बताया गया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि हरीश जोशी की मौत के मामले में कांकरोली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस प्रकार के आरोप है जिसका सीधे सीधे कोई सरोकार नजर नही आता। इन आरोपों में एक साजिश की बू आ रही है। पुलिस अधिकारी की अच्छी प्रोफेशनल इमेज मानी जाती है। सरकार से उम्मीद है कि वह इस मामले में सोच-समझकर फैसला लेगी। मामले की एक दिलचस्प बात यह है कि इसमें शामिल दोनों पक्ष महिलाएं हैं।
कौन है आईपीएस ममता गुप्ता
ममता गुप्ता एक परिचय (Biography)ः ममता गुप्ता राजस्थान कैडर की एक तेज-तर्रार एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी मानी जाती हैं। वह 2012 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त की और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर आईपीएस बनीं। ममता गुप्ता राजस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी है। वह धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और सिरोही जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात रही हैं। वर्तमान में वह राजसंमद़ एसपी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है।

