Protests against E20 petrol: E20 पेट्रोल के खिलाफ फिरोजशाह रोड पर धरने पर बैठे केजरीवाल, बोले- ‘PM को सौंपेंगे 2 लाख से ज्यादा लोगों की चिट्ठियां’

Protests against E20 petrol: नई दिल्ली। E20 पेट्रोल नीति के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें और उनके साथ चल रहे करीब 200 समर्थकों को फिरोजशाह रोड पर रोक दिया, जिसके बाद केजरीवाल अपने साथियों के साथ रोड पर ही धरने पर बैठ गए।  केजरीवाल के साथ इस मार्च में मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने पर बैठने के बाद केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि वे प्रधानमंत्री से सिर्फ मुलाकात करना चाहते हैं ताकि E20 पेट्रोल से जुड़ी जनता की परेशानियां उनके सामने रखी जा सकें।

2.33 लाख से ज्यादा हस्ताक्षरित याचिकाएं

मार्च शुरू करने से पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी को दो लाख से ज्यादा लोगों के पत्र सौंपेंगे और आरोप लगाया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर जनता पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। धरने के दौरान केजरीवाल ने कहा, मैं अपने साथ 2.30 लाख से ज्यादा साइन किया हुआ पिटीशन लेकर आया हूं और सरकार से मांग की कि आज जनता पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपना बंद करे। इससे पहले एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने बताया था कि वे 2 लाख 33 हजार 238 पिटीशन के साथ पीएम आवास की तरफ जा रहे हैं, जहां ये सारे पत्र प्रधानमंत्री को सौंपे जाने थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ करीब 100 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी गाड़ियां E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से खराब हो चुकी हैं।

पहले भी लिखी थी चिट्ठी, नहीं मिला जवाब

पार्टी के अनुसार, केजरीवाल ने पिछले महीने ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा के लिए समय मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खुद पीएम आवास जाकर जनता की हस्ताक्षरित याचिकाएं सौंपने का फैसला किया।

ट्रंप के दबाव में नीति लागू करने का आरोप

E20 विवाद पर केजरीवाल केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्होंने पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में मोदी सरकार पर इथेनॉल-मिश्रित ईंधन जनता पर थोपने का गंभीर आरोप लगाया था।

भारी पुलिस बल तैनात

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोजशाह रोड पर इस समय भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पार्टी की याचिका पर पिछले सप्ताह तक लगभग 2 लाख लोग हस्ताक्षर कर चुके थे, जो अब बढ़कर सवा दो लाख के पार पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: Noida Sector-52 Metro: नोएडा में थार से उतारने पर दोस्तों ने ही की युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

यहां से शेयर करें