Prateek Yadav Death: लखनऊ | लखनऊ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे मात्र 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। Prateek Yadav Death:
सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5:55 से 6:00 बजे के बीच प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें पहले से ही मृत अवस्था में लाया गया था। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
Prateek Yadav Death: पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल परिसर और आसपास भारी संख्या में लोगों और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
पत्नी अपर्णा यादव और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। जैसे ही सूचना मिली, परिवार और करीबी रिश्तेदारों में शोक की स्थिति बन गई।
Prateek Yadav Death: व्यवसाय से जुड़े थे प्रतीक यादव
राजनीति से दूर रहकर प्रतीक यादव ने अपना अलग व्यवसायिक मार्ग चुना था। वे लखनऊ स्थित “फिटनेस प्लैनेट” जिम के मालिक थे और रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय थे। इसके अलावा वे “जीव आश्रय” नामक सामाजिक संस्था का संचालन भी करते थे।
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से उच्च शिक्षा प्राप्त प्रतीक यादव को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जाना जाता था।
Prateek Yadav Death: सैफई में हुई थी भव्य शादी
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का विवाह 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य समारोह के रूप में संपन्न हुआ था। दोनों के बीच वर्षों पुराने संबंध को इस शादी ने औपचारिक रूप दिया था। दोनों लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में निवास कर रहे थे।
राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक
निधन की सूचना के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख जताया है। वहीं विभिन्न दलों के नेताओं ने इसे एक व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से अपूरणीय क्षति बताया है।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि व्यक्त की।
Prateek Yadav Death:

