पुलिस ने दर्ज किए 499 नए केस,1400 से अधिक आरोपी पकड़े, 519 करोड़ की ठगी नेटवर्क से जुड़ी रकम ट्रेस

New Delhi news  दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा के नेतृत्व में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़े स्तर पर आॅपरेशन साइहॉक चलाकर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क—म्यूल अकाउंट, फर्जी कॉल सेंटर और वित्तीय चैन—पर सीधा वार किया गया।
आॅपरेशन साईहॉक में पारंपरिक पुलिसिंग के साथ अत्याधुनिक तकनीक और डेटा विश्लेषण का भी व्यापक इस्तेमाल किया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त राजनेश गुप्ता ने बताया कि आॅपरेशर साईहॉम में 8371 संदिग्धों को चिन्हित कर पूछताछ की गई, 1400 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 2203 लोगों को नोटिस जारी किए गए
499 नई एफआई दर्ज की गई। साथ ही 324 पुराने मामलों में भी आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 519 करोड़ से अधिक की ठगी की रकम को विभिन्न म्यूल बैंक खातों से जोड़ा गया। साथ ही इस आॅपरेशन में कई अवैध कॉल सेंटरों को बंद कराया गया, जो नौकरी के नाम पर ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, टेक सपोर्ट और डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड चला रहे थे। पुलिस ने बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज और अन्य डिजिटल सबूत भी बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस आॅपरेशन से मिले डिजिटल सबूतों की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस भविष्य में भी ऐसे टेक्नोलॉजी आधारित अभियान चलाकर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसती रहेगी।

New Delhi news

यहां से शेयर करें