New Delhi news दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज मेट्रो, रेलवे और आईजीआई एयरपोर्ट ने 79वें दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 पर मिशन रीकनेक्ट 3.0 योर फोन ‘जर्नी बैक होम’ के तहत वीरवार को 580 चोरी/खोए मोबाइल फोन ढूंढ़कर असली मालिकों को लौटाए । पुलिस ने दावा किया कि मो मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 1.25 करोड़ रुपये से अधिक है।
दिल्ली मेट्रो के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि बरामद किए गए 580 मोबाइल फोन में से 266 मेट्रो यूनिट, 188 रेलवे यूनिट तथा 126 आईजीआई एयरपोर्ट यूनिट के हैं।
उन्होंने कहा कि
इससे पूर्व मिशन रीकनेक्ट और मिशन रीकनेक्ट 2.0 के दौरान भी 800 से अधिक चोरी/खोए मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये थी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रांसपोर्ट रेंज) मिलिंद महादेव डुंबरे, डीसीपी/मेट्रो कुशल पाल सिंह ने कहा कि यह पहल केवल कानून प्रवर्तन की कार्रवाई नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जो सेवा, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के अपने संकल्प क ो दर्शाती है।

New Delhi news

