पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा लाल किला में काव्यांजलि कवि सम्मेलन का किया शुभारंभ

पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें जनता: गोलछा
New Delhi news पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि दिल्ली पुलिस सप्ताह पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने और कर्तव्य पथ पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सप्ताह पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने का भी माध्यम है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त दिल्ली पुलिस सप्ताह पर काव्यांजलि शीर्षक से भव्य कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, क्योंकि पुलिस की शक्ति जनता के विश्वास और सहयोग से ही बढ़ती है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। समाज के सुझाव पुलिस के कार्य में सुधार का मार्ग प्रशस्त करते हैं और जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है।

New Delhi news

संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेंट्रल रेंज) मधुर वर्मा ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली जैसे विशाल महानगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे दिल्ली पुलिस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रही है।
कवि सम्मेलन में पुलिस बल के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय पहलुओं को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। लगभग 500 श्रोताओं की उपस्थिति में प्रतिष्ठित कवियों—दिनेश रघुवंशी, सर्वेश अस्थाना, अनिल अग्रवंशी, राज कौशिक, आदेश त्यागी, खुशबू शर्मा—ने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही दिल्ली पुलिस के एसीपी राजेंद्र कलकल एवं एसीपी रंजय अतृष्य ने भी काव्य प्रस्तुति दी।

New Delhi news

 

यहां से शेयर करें