पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने 76 क्रेन, 125 नए स्पीड कैमरों को दिखाई हरी झंडी

New Delhi news  पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस जनता के बीच सबसे अधिक दिखाई देने वाली इकाई है, इसलिए उनकी कार्यप्रणाली प्रभावी और पारदर्शी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का लगातार विश्लेषण जरूरी है, सड़क इंजीनियरिंग और लोगों के व्यवहार दोनों पर ध्यान देना होगा।
पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय से 76 नई क्रेनों को हरी झंडी दिखाते उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब सड़कों पर लापरवाही और अवैध पार्किंग बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि अनुशासन स्थापित करना होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नई क्रेनों की तैनाती के साथ ही अब सड़क किनारे खड़े अवैध वाहन या बीच रास्ते खराब हुई गाड़ियां मिनटों में हटाई जाएंगी। इसका सीधा असर ट्रैफिक जाम पर पड़ेगा और व्यस्त सड़कों पर राहत मिलेगी।
कैमरों की तीसरी आंख की नजर में होगी हर हरकत
पुलिस आयुक्त ने कहका कि 125 नए ओवर-स्पीडिंग वॉयलेशन डिटेक्शन कैमरों का सॉफ्ट लॉन्च किया गया। अब 76 नई दिल्ली की सड़कों पर नजर रखते यह कैमरे ओवरस्पीडिंग, लेन तोड़ने और गलत दिशा में चलने वालों को तुरंत पकड़ेंगे। पूरे शहर में अब 250 से ज्यादा कैमरों का जाल बिछ चुका है।


हाईटेक सिस्टम से फौरन होगा चालान
अतिरिक्त सीपी/ट्रैफिक जोन 1 एवं मुख्यालय विजयंत गोयल आर्य ने कहा कि एडवांस फीचर्स से लैस यह सिस्टम हाई-रेजोल्यूशन इमेजिंग, आॅटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और ई-चालान से जुड़ा है। यानी नियम तोड़ते ही वाहन की पहचान और चालान—सब कुछ आॅटोमेटिक। बच निकलना लगभग नामुमकिन।
मैदान में उतरी ट्रैफिक पुलिस ने दिया सख्त संदेश
कार्यक्रम के बाद हुई संपर्क सभा में ट्रैफिक पुलिस के 450 से ज्यादा कर्मियों ने हिस्सा लिया। नीरज ठाकुर समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कमिश्नर ने दो टूक कहा—
ट्रैफिक अनुशासन और सड़क सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा।
हाईटेक कैमरों की यह हैं विशेषताएं
ओवरस्पीडिंग की सटीक पहचान
लेन अनुशासन उल्लंघन पर नजर
रॉन्ग साइड ड्राइविंग का स्वत: पता लगाना
दोपहिया और तिपहिया सहित सभी वाहनों की निगरानी
एएनपीआर और ई-चालान से पारदर्शी कार्रवाई
शहर को मिलेगी जाम की समस्या से निजात
ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आने की उम्मीद है
सड़क सुरक्षा के स्तर में सुधार होगा
नियमों का पालन बढ़ेगा
डिजिटल और पारदर्शी पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें