Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी – जय हिन्द जनाब मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी – जय हिन्द जनाब

मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए भोपाल में रोड शो और शहडोल का दौरा स्थगित कर दिया गया है। भोपाल में पीएम दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और भाजपा बूथ विस्तारक कार्यक्रम में भाग लेंगे। भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक मोदी के प्रस्तावित रोड शो में मौसम ने खलल डाला और रोड शो स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, गिनाई केन्द्र की उपलब्धियां

 

बता दें कि दो महीने में यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री का रोड शो भोपाल में रद्द हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चैहान ने शाम को कहा कि 27 जून को भारी वर्षा की संभावनाओं के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शहडोल का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। हजारों की तादाद में जनता का समर्थन लालपुर में उमड़ने वाला था। भारी बारिश के पूर्वानुमान की वजह से माननीय प्रधानमंत्री जी नहीं चाहते कि लोगों को किसी तरह की परेशानी हो। भारी बारिश हुई तो जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए दौरा स्थगित किया जा रहा है। दौरा रद्द नहीं हुआ है।

जल्द ही मौसम की स्थिति को देखते हुए नई तिथि तय की जा रही है। प्रधानमंत्री जी संवेदनशील हैं। जनता को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हमारे बीच में जल्द ही प्रधानमंत्री आने वाले हैं। हमारे टेंट, पंडाल और सारी व्यवस्थाएं यथावत खड़ी रहेंगी। अतिशीघ्र माननीय प्रधानमंत्री जी आएंगे और जल्द ही हम तिथि बताएंगे। भोपाल में प्रधानमंत्री का दौरा यथावत रहेगा। शहडोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर का भोजन आदिवासी समाज के लोगों के साथ आम के पेड़ों के नीचे ‘अमराई‘ में बैठकर करने वाले थे। पेड़ों के नीचे तख्त लगाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री 100 स्वयं सहायता समूह की 100 लखपति दीदियों से भी संवाद करने वाले थे। आपको बता दें कि एमपी में चुनाव होने वाले है जिसके चलते यहां भाजपा सक्रिय हो गई है।

यहां से शेयर करें