Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, गिनाई केन्द्र की उपलब्धियां – जय हिन्द जनाब वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, गिनाई केन्द्र की उपलब्धियां – जय हिन्द जनाब

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, गिनाई केन्द्र की उपलब्धियां

सीएम योगी आज यानी सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां सबसे पहले वे पुलिस लाईन गए। उन्होंने इसके बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर रोहनियां जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वापसी में सर्किट हाउस में अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 27 जून को होने वाले वर्चुअल संवाद की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े : Weather Date:आधे से अधिक भारत बारिश की चपेट में, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम

जनसभा में लोकसभा की 5 विधानसभाओं के पांच-पांच हजार लोग शामिल होंगे। इसके अलावा सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले पात्र भी होंगे, जो खुद बताएंगे कि 9 सालों में उनके जीवन में सरकार की योजनाओं से कितना परिवर्तन आया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल रहेंगे। इसके अलावा पांच विधानसभाओं के विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

यहां से शेयर करें