असम दौरे पर पीएम मोदी, दो जनसभाओं से चुनावी बिगुल तेज; ‘हैट्रिक’ का किया दावा

PM Modi in Assam:

PM Modi in Assam: गुवाहाटी/डिब्रूगढ़। नरेंद्र मोदी बुधवार को असम दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने के लिए दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया। उनका यह दौरा चुनावी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

PM Modi in Assam:

तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री की पहली रैली धेमाजी जिले के गोगामुख में सुबह करीब 11 बजे आयोजित हुई। इसके बाद वह विश्वनाथ जिले के लिए रवाना हुए, जहां दोपहर एक बजे बेहाली में दूसरी जनसभा को संबोधित किया।

 

 उम्मीदवारों के समर्थन में मांगे वोट

 

पहली रैली में पीएम मोदी ने धेमाजी सीट से उम्मीदवार एवं राज्य मंत्री रनोज पेगू और ढकुआखाना सीट से प्रत्याशी नबा कुमार डोले के समर्थन में मतदान की अपील की। वहीं दूसरी रैली में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री पल्लव लोचन दास के पक्ष में प्रचार किया। कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

 

 चाय बागान में महिलाओं से की मुलाकात

 

असम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सुबह डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “चाय असम की आत्मा है और यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है। महिलाओं से बातचीत करना बेहद यादगार अनुभव रहा।

 

 ‘असम में हैट्रिक तयका दावा

 

गोगामुख रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद यह उनकी पहली जनसभा है और यहां उमड़ा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि भाजपा इस बार भी जीत की हैट्रिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाला है।

PM Modi in Assam:

यहां से शेयर करें