स्थापना दिवस पर बाहरी जिला पुलिस की क्रिकेट चैंपियनशिप

खेल के जरिए दिया नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश
New Delhi news  दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाहरी जिला पुलिस ने माडियांस क्रिकेट ग्राउंड, बापरोला (थाना रन्होला) में भव्य क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया। खेल के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता ने पुलिस और जनता के रिश्तों को और मजबूत किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाहरी जिले को नशामुक्त बनाना, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों और दर्शकों का मनोबल बढ़ा तथा पुलिस-जन साझेदारी का संदेश मजबूत हुआ।
विभिन्न वर्गों की टीमों ने लिया हिस्सा
क्रिकेट चैंपियनशिप में समाज के अलग-अलग वर्गों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें—
जे.जे. क्लस्टर की एक टीम
मीडिया की एक टीम
पुलिस कर्मियों की दो टीमें शामिल रहीं।

New Delhi news

यहां से शेयर करें