उत्तर रेलवे, आईआरएफसी और एनबीसीसी ने हाथ मिलाया

6 करोड़ के बुनियादी ढांचे के साथ करनैल सिंह स्टेडियम का होगा कायाकल्प
New Delhi news  उत्तर रेलवे खेल संघ (एनआरएसए), भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) और एनबीसीसी सर्विसेज लिमिटेड ने करनैल सिंह स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना 6 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ स्टेडियम को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हस्ताक्षर समारोह महाप्रबंधक के सम्मेलन कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और प्रसिद्ध कोच जयदेव बिष्ट सहित खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर रेलवे की इस पहल का उद्देश्य एथलीटों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्थानीय तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के बीच अंतर को कम करना है। यह परियोजना केवल संरचनात्मक सुधार नहीं बल्कि फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर रेलवे की प्रतिबद्धता को दशार्ती है। इस दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, आईआरएफसी के सीएमडी एवं सीईओ मनोज कुमार दुबे, एनबीसीसी सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ सुनील कुमार पांडे, एनआरएसए अध्यक्ष राजीव कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य सुधार और सुविधाएं
प्रोफेशनल फ्लडलाइट्स: स्टेडियम में रात के समय प्रशिक्षण और मुकाबले आयोजित करने की सुविधा।
क्लाइमेट-कंट्रोल बैडमिंटन हॉल: खिलाड़ियों के लिए वातानुकूलित उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र।

यहां से शेयर करें