पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनय सहगल (35 वर्ष, दिल्ली), नवदीप सिंह (30 वर्ष, पंजाब), राजीव शर्मा (48 वर्ष, दिल्ली), सलील सेठ (25 वर्ष, अमृतसर) और देव कुमार (24 वर्ष, नेपाल) के रूप में हुई है। इनमें विनय सहगल को इस गैंग का सरगना बताया गया है। पूछताछ में पता चला कि पूरा गिरोह भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच (5 मार्च 2026) के दौरान ZOOM ऐप और ZOOM ऑडियो कॉल के जरिए लोगों को ऑनलाइन और फोन पर सट्टेबाजी की खाई-बाड़ी में फंसाता था। अभियुक्त फील्ड से पैसे इकट्ठा कर मुनाफा कमाते थे। इस पूरे ऑपरेशन में चोरी-छिपे बेटिंग ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा था।
बरामद सामान का विवरण • 03 लैपटॉप, 03 टेबलेट, 03 डेस्कटॉप मॉनिटर • 32 मोबाइल फोन • 02 IC रिकॉर्डर, 01 CPU, 01 प्रिंटर/स्कैनर • 04 अभिलेखीय स्लिप पैड, 02 नोटपैड • 03 असेंबली लाइन बॉक्स, 03 एक्सटेंशन बोर्ड, 06 मोबाइल स्टैंड • 09 मोबाइल चार्जर, 04 लैपटॉप चार्जर, 04 मोबाइल डाटा केबल, 02 मोबाइल हेडफोन, 04 लैपटॉप डाटा केबल • 01 वाई-फाई राउटर, 01 वाई-फाई डॉन्गल, 01 कैलकुलेटर, 03 बैग • 8000 रुपये नकद
इस मामले में मुकदमा संख्या 69/2026 थाना सेक्टर-113 नोएडा में दर्ज किया गया है। अभियुक्तों पर धारा 61(2), 318(4) BNS, 66 IT एक्ट तथा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस कार्रवाई को सराहनीय बताया है और कहा है कि जनता को अवैध सट्टेबाजी से दूर रहने और किसी भी तरह की धोखाधड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। जांच जारी है।

