Noida Breaking: नोएडा में कार के अंदर मिली युवक युवती की लाश, जानिए पुलिस ने क्या की कार्रवाई

Noida Breaking News|  नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत आज उस वक़्त हड़कंप मच गया जब एक गाड़ी के अंदर युवक और युवती की लाश मिली। फ़िलहाल लाश मिलने के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है लेकिन असल मामला क्या है अब तक पता नहीं चल पाया है DCP नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-107 नोएडा, दादरी रोड पिलर नं0-84 के पास एक कार रजि0नं0- DL14CL6473 खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार का निरीक्षण किया गया। कार के अंदर लड़का- लड़की के सिर में गोली लगी हुई है, लड़के हाथ में पिस्टल मिली है व कार अंदर से लॉक थी। प्रथम दृष्टतया आत्महत्या प्रतीत होती है। मृतकों के पहचान 1. सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष 2. रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

 

चीन सीमा के नजदीक भारत ने मजबूत की स्थिति, मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी

यहां से शेयर करें