ग्रेटर नोएडा। नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन कर देश को बड़ी सौगात दी। करीब 25 वर्षों से हवाई कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह दिन ऐतिहासिक साबित हुआ।
प्रधानमंत्री शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे।
Noida Airport Live:
‘गौरव और ऐतिहासिक दिन’: केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरव का दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आम आदमी को हवाई यात्रा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है।
‘मोदी का विजन, योगी का सपना’: बोनी कपूर
बोनी कपूर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का विजन और मुख्यमंत्री का सपना है, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने बताया कि जेवर में विकसित हो रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी को भी इस एयरपोर्ट से बड़ा लाभ मिलेगा।
‘जेवर वासी उत्साहित’: सांसद महेश शर्मा
महेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने किसानों का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से यह परियोजना संभव हो पाई।
‘विकसित भारत की ओर बड़ा कदम’: ब्रजेश पाठक
ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल होगा और प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देगा। साथ ही इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
NCR को मिला दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
पूरी तरह विकसित होने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और दिल्ली-एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। इससे दिल्ली एयरपोर्ट और हिंडन एयरबेस पर दबाव कम होगा।
कार्गो हब बनने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा और आसपास के उद्योगों को निर्यात में बड़ा फायदा मिलेगा।
भारी भीड़, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट परिसर पहुंचे। बसों और निजी वाहनों से लोगों का आना लगातार जारी रहा।
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए खास इंतजाम
एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए टैक्सी, बस और निजी वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
- यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान रोडवेज से समझौता
- कैब सेवाओं के लिए निजी कंपनियों से एमओयू
- यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए सीधा कनेक्शन
- 32वें किमी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे इंटरचेंज तैयार
विकास की नई उड़ान
यह एयरपोर्ट न केवल हवाई यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाएगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में निवेश, उद्योग और रोजगार को भी नई दिशा देगा। इसे ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Noida Airport Live:

