New Delhi news दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तिमारपुर सर्किल ने शुक्रवार को एक फर्जी नो एंट्री परमिट का पर्दाफाश करते हुए एक चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की चालक की पहचान रोहित ( निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।
डीसीपी ट्रैफिक निशांत गुप्ता, 18 मार्च 2026 को शाम करीब एएसआई नरसिमुल्लू गौड़ ने बुराड़ी से आईएसबीटी मार्ग पर नो एंट्री का उल्लंघन करते हुए एक हल्के मालवाहक वाहन को रोका। जांच में वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा नो एंट्री परमिट संदिग्ध पाया गया।
आॅनलाइन चालान सिस्टम से सत्यापन करने पर पता चला कि वाहन के लिए कोई वैध
एनईपी जारी ही नहीं किया गया था और प्रदर्शित परमिट पूरी तरह फर्जी है।
पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने यह फर्जी परमिट निहाल विहार क्षेत्र के एक व्यक्ति से 2000 रुपये में बनवाया था।
एसीपी अशोक मैनडोला और ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष गुप्ता ने सभी व्यावसायिक वाहन चालकों से अपील की है कि वे फर्जी परमिट बनवाने वालों के झांसे में न आएं और केवल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से ही वैध नो एंट्री परमिट प्राप्त करें।
New Delhi news

