Navodaya Vidya Niketan School: छात्रा खाने गई थी बिरयानी, लौटकर मिली बिरयानी खाने की सजा ए मौत

Navodaya Vidya Niketan School: फरीदाबाद, हरियाणा। शहर के गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा जानवी ने स्कूल की तीसरी मंजिल/छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत बीके सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला परिजनों का आरोप है कि जानवी बिना अनुमति के बिरयानी खाने के लिए स्कूल परिसर से बाहर चली गई थी। जब यह बात एक शिक्षिका को पता चली, तो कथित तौर पर उन्होंने नाराज़ होकर छात्रा को करीब चार घंटे तक खड़ा रहने की सजा दी। परिवार का कहना है कि इस सार्वजनिक अपमान से जानवी गहरे मानसिक सदमे में चली गई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

स्कूल प्रशासन का पक्ष दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन ने परिवार के आरोपों को खारिज किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्रा वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर छत पर पहुंची थी, और स्कूल की तरफ से किसी तरह की प्रताड़ना से इनकार किया गया है।

पुलिस जांच जारी पुलिस ने फिलहाल इस संवेदनशील मामले में कोई जल्दबाजी भरा बयान देने से इनकार किया है। अधिकारियों के मुताबिक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सहपाठियों व शिक्षकों से पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अस्पताल के बाहर परिजनों, खासकर मां के विलाप ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। परिवार ने दोषी शिक्षिका और स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Delhi Gangrape: दिल्ली गैंगरेप पर फूटा भूमि पेडनेकर का गुस्सा, महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

यहां से शेयर करें