दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 के समापन समारोह में सुरों के जादूगर मोहित चौहान ने बिखेरा जलवा

पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध:गोलछा
New Delhi news दिल्ली पुलिस सप्ताह 2026 का अंतिम दिन थीम सहयोग – “जन-पुलिस भागीदारी से सुरक्षित दिल्ली” के तहत मनाया गया, जो एक सुरक्षित राष्ट्रीय राजधानी सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक साझेदारी और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में दिल्ली पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है ।
दिल्ली पुलिस सप्ताह के तहत दिल्ली भर के पुलिस थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन पहलों का उद्देश्य जन जागरूकता बढ़ाना, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना और जिम्मेदार सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।
दिन भर की प्रमुख गतिविधियों में आॅनलाइन सुरक्षा और साइबर अपराध की रोकथाम के बारे में नागरिकों को शिक्षित करने के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए नशा-विरोधी जागरूकता अभियान और बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में शिक्षित करने और उन्हें बिना किसी डर के अनुचित व्यवहार की रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से “नाजुक” जागरूकता कार्यक्रम शामिल थे।


पुलिस अधिकारियों और जनता के बीच सीधे संवाद और शिकायत निवारण को सुगम बनाने के लिए जन सुनवाई शिविरों का आयोजन भी किया गया। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुलिसकर्मियों और नागरिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए, साथ ही न्याय संहिता, नशा मुक्त भारत पहल और यातायात नियमों पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।
गायब मोहित चौहान ने सेंट्रल पार्क कार्यक्रम में बांधा समां
दिल्ली पुलिस सप्ताह समापन पर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध गायक मोहित चौहन ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवारों और आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
सात दिनों तक चले विविध अभियान
16 से 22 फरवरी तक पुलिस सप्ताह के दौरान सेवा, सुरक्षा, ह्यसमर्पण, साहस, संवेदना, सतर्कता और सहयोग जैसे विषयों पर आधारित कार्यक्रम हुए। पुलिस भवनों को रोशनी से सजाया गया, जनसंपर्क वाहन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया, दिल्ली गली ओलंपिक, मेगा प्रदर्शनी और कवि सम्मेलन जैसे आयोजन भी किए गए।
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने बताया कि पुलिस सप्ताह 2026 ने नागरिकों और पुलिस के बीच सहयोग और विश्वास को नई मजबूती प्रदान की है।\

New Delhi news

यहां से शेयर करें