Ghaziabad news अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
अफर जिलाधिकारी नगर ने जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर शीघ्र सड़क सुरक्षा उपाय पूरे कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बैठक में राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25,000 प्रोत्साहन राशि देने की योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया गया, ताकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया गया कि मार्गों पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर और रेलिंग की मरम्मत कराई जाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस मौके पर एसीपी (यातायात) अमित सक्सैना, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, एस.पी. मिश्रा, एआरटीओ अमित राजन राय और मनोज मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज, सहायक अभियन्ता डी.के. शर्मा, एनएचएआई साइट इंजीनियर राधेवेन्द्र पांडे, एआरएम राजेश कुमार, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा एवं ट्रक यूनियन महामंत्री अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Ghaziabad news
श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ में सहयोग दें: कश्यप
Ghaziabad news अपर जिलाधिकारी (नगर) विकास कश्यप ने कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक में नगर निगम, आवास विकास, लोक निर्माण विभाग सममेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि उनके निर्माण स्थलों पर श्रमिकों का पंजीयन ठेकेदारों के सहयोग से कराया जाए।
सहायक श्रम आयुक्त विनीता सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 6400 अधिष्ठान और 8792 श्रमिकों का पंजीयन होने की जानकारी दी।
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों और संस्थाओं को समयबद्ध उपकर संग्रहण और गूगल शीट पर प्रगति अद्यतन करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि निर्माण स्थलों पर श्रम योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, बैनर और होर्डिंग लगाई जाए तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जनजागरूकता बढ़ाई जाए।
अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, ट्रेड यूनियन और औद्योगिक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ सुनिश्चित करने में सक्रिय सहयोग दें।
Ghaziabad news

