राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने 1.11 लाख लाभार्थियों को वितरित किए गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी

Ghaziabad news  विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में शनिवार को उज्जवला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के नि:शुल्क गैस रिफिल सब्सिडी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि होली पर्व पर उज्जवला योजना के लाभार्थी का गैस सिलेंडर निशुल्क रिफिल किया जाएगा। इसके लिए विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में पिछडा वर्ग कल्याण, दिव्यांग एवं सशक्तिकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कार्यक्रम में जिले के एक लाख 11 हजार उज्जवला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर सब्सिडी का वितरण किया गया।
मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत संपूर्ण भारत में 10 करोड़ 55 लाख लोगों को व प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख लोगों को उज्जवला गैस कनेक्शन वहीं पर प्रदेश में एक लाख 11 हजार लोगों को योजना का लाभ दिया जाता है।
उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की संचालित की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल,जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें