Ghaziabad news जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित गाजियाबाद सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 में सरकार, उद्योग और सामाजिक संगठनों ने जिले में समावेशी और सतत विकास की दिशा में सहयोगात्मक पहल पर विचार-विमर्श किया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के नेतृत्व में आयोजित इस कॉन्क्लेव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता, कृषि और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्रों में रणनीति और नवाचार पर चर्चा हुई। कॉपोर्रेट साझेदारों ने जिले के लिए 13.4 करोड़ से अधिक के सीएसआर निवेश की घोषणा की। इस अवसर पर जिला स्तरीय डिकाबोर्नाइजेशन रिपोर्ट का विमोचन भी किया गया, जिसमें औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों में कम-कार्बन विकास और ऊर्जा दक्षता के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डाबर,एचडीएफसी बैंक, श्रीराम पिस्टन्स, बीईएल और अन्य प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य गाजियाबाद सोशल एक्शन प्लान के माध्यम से जिले में सतत विकास और नागरिक केंद्रित सीएसआर पहलों को सुदृढ़ करना है ।

