महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाश दबोचे

New Delhi news  दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उप आयुक्त, आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान आसिफ और रोशन उर्फ कैमरा निवासी जहांगीरपुरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पूर्व में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 11 मामलों में संलिप्त रह चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने आसान पैसे के लालच में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
उन्होंने बताया कि 28 मार्च को एक नवविवाहित दंपत्ति जहांगीरपुरी मेट्रो रेड लाइट से बीजेआरएम अस्पताल की ओर पैदल जा रहे थे। दिल्ली चाट भंडार के पास दो बदमाशों ने पति को सर्जिकल ब्लेड दिखाकर उसका मोबाइल फोन और कवर में रखे 500 रुपये लूट लिए। हालांकि पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों आरोपियों का पीछा कर मौके पर ही पकड़ लिया।

यहां से शेयर करें