कैलाश अस्पताल का “आपके द्वार” अभियान: सेक्टर-29 नोएडा में 150 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

नोएडा। कैलाश अस्पताल ने अपने “आपके द्वार” अभियान के तहत रविवार को सेक्टर-29, नोएडा में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 150 से अधिक स्थानीय निवासियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का मुख्य उद्देश्य गौतमबुद्ध नगर के उन वृद्ध एवं अस्वस्थ नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं जा सकते। इसके अंतर्गत ईसीजी (ECG), पीएफटी (PFT) एवं ब्लड शुगर जैसी आवश्यक जांचें पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही अस्पताल के विशेषज्ञ फिजिशियन, डाइटिशियन एवं फिजियोथेरेपिस्ट की टीम ने प्रतिभागियों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।

इस अवसर पर कैलाश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. उमा शर्मा ने कहा कि यह अभियान भविष्य में नोएडा के साथ-साथ आसपास के अन्य शहरों में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।

कार्यक्रम में सेक्टर-29 के वार्ड डायरेक्टर दिलीप कुमार बिजलानी, कर्नल प्रशांत गुप्ता (चेयरमैन, अवरा), डॉ. शीलू सागर, डॉ. शान सागर, राजेश दुगल एवं कुमुद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कैलाश अस्पताल की इस जनहितकारी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। “आपके द्वार” अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में कैलाश अस्पताल का एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम है।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई में मानसून की दस्तक से मिली राहत, कई राज्यों में आगे बढ़ा बारिश का दौर; पूर्वोत्तर में भारी वर्षा का अलर्ट

यहां से शेयर करें