बेहतर, शिक्षित और संस्कारवान समाज का निर्माण हमारी साझा जिम्मेदारी:रविन्द्र  मांदड़

Ghaziabad news  कम्पोजिट स्कूल नगर क्षेत्र मकनपुर में डाबर इंडिया लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत  सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी “संदेश”  द्वारा संचालित “परिवर्तन परियोजना” के तहत विद्यालय के कायाकल्प कार्यों का लोकार्पण  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, आईएएस ने किया। उन्होंने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का लोकार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी   अभिनव गोपाल, आईएएस  भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि डाबर परिवार द्वारा सरकारी विद्यालयों में कायाकल्प के कार्य अत्यंत सराहनीय हैं और यदि अन्य विद्यालयों का कायाकल्प करने की पहल करें तो प्रशासन पूरी सहायता देगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक विद्यालयों का कायाकल्प कराए जाए और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान किए जाएँ। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से भी संवाद करते हुए कहा कि उन्हें अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करना चाहिए और प्रेमपूर्वक रहकर ज्ञान अर्जित करना चाहिए, जिससे  एक बेहतर, शिक्षित एवं संस्कारवान समाज का निर्माण संभव हो।
कार्यक्रम में  ओम प्रकाश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,व्यास आनंद, सीएसआर हेड, डाबर इंडिया लिमिटेड,पूनम सिंह परिहार, सचिव, सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी  संदेश,भारती रावत, प्रधानाध्यापिका , शिक्षक और विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें