ISI terror module exposed: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश आधारित आतंकी संगठनों से जुड़े एक बड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में छापेमारी कर आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
स्पेशल सेल के अनुसार गिरफ्तार दो आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिनके पास से फर्जी पहचान दस्तावेज मिले। जांच में सामने आया कि ये लोग पाकिस्तान आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी नेटवर्क के संपर्क में रहकर भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
हाल के दिनों में दिल्ली और कोलकाता सहित कई स्थानों पर “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं। दिल्ली में आठ फरवरी को मिले ऐसे पोस्टरों के बाद खुफिया जानकारी एकत्र की गई, जिसके आधार पर पूरे मॉड्यूल का खुलासा हुआ। इससे पहले भी “लाल किला डॉक्टर टेरर मॉड्यूल” का पर्दाफाश पोस्टरों और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ही हुआ था।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी के वीडियो मिले हैं। जांच में पता चला कि इस मॉड्यूल को दो हैंडलर निर्देशित कर रहे थे—एक जम्मू-कश्मीर से और दूसरा बांग्लादेश से। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में विभिन्न गारमेंट यूनिट्स में छिपकर ये आरोपी काम कर रहे थे।
गिरफ्तार संदिग्धों के नाम
-
मिजानूर रहमान
-
मोहम्मद शबद
-
उमर
-
मोहम्मद लितान
-
मोहम्मद शाहिद
-
मोहम्मद उज्ज्वल
गिरफ्तारी के स्थान (तिरुप्पुर, तमिलनाडु)
-
उथुकुली: 02 आरोपी
-
पल्लादम: 03 आरोपी
-
तिरुमुरुगनपूंडी: 01 आरोपी
पूरे नेटवर्क के फर्जी आधार कार्डों का इस्तेमाल करने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब इनके संपर्कों, फंडिंग और भारत में संभावित टारगेट की गहन जांच कर रही है।
ISI terror module exposed:

