New Delhi news विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को 5वें कैंसर जागरूकता, रोकथाम एवं स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया। विशेषज्ञ डॉक्टारों की टीम ने 76 पुलिस कर्मियों की
ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर जांच,ओरल कैंसर जांच कर उचित परामर्श दिए।
शिविर में क्लीनिकल आॅन्कोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने कहा कि आज जब हम साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए विज्ञान के साथ खड़े हों थीम के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहे हैं, तो हमें अपने स्वयं के साक्ष्य-आधारित कैंसर उपचार और स्क्रीनिंग दिशानिर्देश विकसित करने की आवश्यकता को समझना होगा। कैंप्स न केवल कैंसर स्क्रीनिंग को विलासिता से आवश्यकता और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की पहल है, बल्कि यह डेटा एकत्रित करने का भी प्रयास है, जो हमारे अपने स्क्रीनिंग प्रोटोकॉल तैयार करने में सहायक होगा।
निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि “कैंसर से लड़ाई में शुरूआती पहचान सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। सीएपीएस जैसी पहलों के माध्यम से हम जागरूकता और एक्शन के बीच की खाई को पाटने का प्रयास कर रहे हैं ताकि लोग न केवल जोखिमों को समझें बल्कि समय पर जांच और रोकथाम के लिए कदम भी उठाएं।
मुख्य अतिथि पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्ष रचना गोलचा व डॉ प्रज्ञा शुक्ला ने पहल की सराहना की और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर बल दिया।
शिविर में यह रही मौजूद
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (वेलफेयर) राजीव रंजन, पुलिस उपायुक्त (वेलफेयर) मयंक बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेलफेयर) अनिल शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त (वेलफेयर) सुनील कुमार तथा निरीक्षक (स्वास्थ्य अनुभाग) देवेंद्र सिंह,
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट से डॉ. आकांक्षा सिन्हा (सीनियर रेजिडेंट, डीएसजीआई), डॉ. संगिनी कुमार (सीनियर रेजिडेंट, हेड एंड नेक) एवं डॉ. प्रियंका शर्मा मौजूद रही।


New Delhi news

