Ghaziabad news जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का समाधान अभी नहीं हुआ है, उनका निस्तारण शीघ्र किया जाए और रिपोर्ट उप कृषि निदेशक को उपलब्ध कराई जाए।
डीएम ने वीरवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में किसान दिवस में किसानों की समस्याएं सुनते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
जिलाधिकारी ने ग्राम रहीसपुर से ग्राम सदरपुर तक सड़क और नाली निर्माण के लिए भी नगर निगम को निर्देश दिए गए। ग्राम मोरटा में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को नाली निर्माण कर नाले से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने भाकियू जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर शास्त्री नगर में लाईब्रेरी के नवीनीकरण का कार्य शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया। वहीं, प्रमोद कुमार त्यागी के प्रस्ताव पर मुरादनगर वार्ड 13 में धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन और आवश्यक कार्रवार्अ करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सभी समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जाए और शिकायतकर्ता को न सिर्फ सूचना दी जाए बल्कि फीडबैक भी लिया जाए।
किसान दिवस में यह रहे मौजूद
इस मौके पर उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बिजेंद्र चौधरी, रामकुमार चौधरी, जयकुमार मालिक, यशवीर सिंह, मनोज नागर, बिजेंद्र तोमर और छोटे चौधरी सहित लगभग 120 किसान उपस्थित रहे। विद्युत, सिंचाई, गन्ना, लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि, अपर नगर आयुक्त, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Ghaziabad news
प्राथमिकता के आधार पर करें गरीब, मजबूर की सहायता करें: डीएम

Ghaziabad news जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जनता दर्शन में दिव्यांग, असहाय और पीड़ितों की व्यथा सुनी और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एक महिला परमील, कृष्णानगर ने डीएम से कहा कि उनके परिवार में हाल ही में सड़क दुर्घटना हुई, हादसे में दामाद, दो पुत्रवधु और एक पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक लड़की और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की सारी जमा पूंजी समाप्त हो गई और कोई सहायता नहीं कर रहा। जिलाधिकारी ने तुरंत रेड क्रास के माध्यम से 50,000 की मदद दिलाने का आदेश दिया और उनके लिए अन्तोदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम एल/ए, एडीएम सिटी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Ghaziabad news

