जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

Ghaziabad news  जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुषमान कार्ड बनाने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आयुषमान भारत योजना में लक्ष्य के सापेक्ष सभी लाभार्थियों के 31 मार्च तक कार्ड बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों के कार्ड नहीं बने है उनको लेकर अधिकारियों को राशन डीलरों से समन्वय करते हुए लाभार्थियों का कार्ड बनाने के लिए कहा।
डीएम ने सभी अस्पतालों में ओपीडी को बढ़ाने के निर्देश साथ ही कम सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों को नोटिस जारी करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी को निर्देशित किया।
वहीं पर जिले के सभी आयुषमान आरोग्य मंदिरों के प्रतिमाह न्यूनतम दो बार जनपद स्तरीय अधिकारियों के औचक निरीक्षण करने व आरोग्य मंदिरों को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिन केन्द्रों पर सीएचओ की तैनाती नहीं है वहां एएनएम के नियमित कार्य करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में आशा के रिक्त पदों पर चयन करने के निर्देश दिए व अब तक शून्य प्रसव कराने वाली एवं प्रतिमाह औसत चार हजार रुपये से कम प्रोत्साहन राशि पाने वाली आशाओं को चिन्हित कर उन्हें पुन प्रशिक्षण देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक में यह रहे मौजूद
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार,पंचायती राज विभाग आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Ghaziabad news

डीएम ने ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण


Ghaziabad news  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारी को निर्देशित किया कि सीसीटीवी से निगरानी का पैरामीटर पूर्ण हो एवं निरंतर उनकी जांच करते रहें, नियमानुसार सीसीटीवी का बैकअप सुरक्षित रखा जाएं।
उन्होने कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। साफ—सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएं। आगामी दिनों में गर्मी के दृष्टिगत वेयर हाउस के आस-पास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए।
इस मौके पर विभागीय अधिकारी,/कर्मचारियों सहित भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Ghaziabad news

गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग योजनाओं का लाभ लें: डीएम


Ghaziabad news जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जनता दर्शन में अधिकारियों को पीड़ित की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से अपील की कि गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें। यदि पात्र व्यक्ति लाभ नहीं प्राप्त कर पा रहा है तो वह सीधे अधिकारियों या जिलाधिकारी से संपर्क कर सकता है।

 

यहां से शेयर करें