दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ‘पिप्पिंग सेरेमनी’ में सेवानिवृत्ति 145 कर्मियों को मानद रैंक से किया सम्मानित

New Delhi news  पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा कि समारोह में दिखाई दे रही खुशी और गर्व, पुलिस बल के मनोबल को और मजबूत करता है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने पुलिस मुख्यालय के ‘आदर्श आॅडिटोरियम’ में एक भव्य ‘पिप्पिंग सेरेमनी’ को संबोधित करते हुए व रिटायर हो रहे 145 पुलिस कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आज ये पुलिस कर्मी एक गौरवशाली सेवा देने के बाद रिटायर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी इन कर्मियों का रिश्ता दिल्ली पुलिस से बना रहेगा और वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे।
उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी केवल एक ‘जॉब’ (काम) नहीं है, बल्कि यह वास्तव में एक ‘जुनून’ है—एक ऐसा जुनून जो 35-40 वर्षों की सेवा के दौरान, लंबे-लंबे घंटों तक कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों के परिवारों के दिए गए बलिदानों की भी सराहना की, विशेष रूप से उस समय घर-परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए, जब पुलिस कर्मी अपनी कठिन और व्यस्त ड्यूटी में लगे रहते हैं।
उन्होंने परिवारों के योगदान की भी सराहना की, जिन्होंने घर की जिम्मेदारियां संभालते हुए पुलिसकर्मियों का साथ दिया।
उन्होंने जोर दिया कि रिटायरमेंट का मतलब दिल्ली पुलिस के साथ उनके जुड़ाव का अंत नहीं है; वे हमेशा पुलिस परिवार का एक अभिन्न अंग बने रहेंगे।
रिटायर हो रहे पुलिस कर्मियों को राष्ट्र और समाज की सेवा में रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने उनके रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए भी उन्हें स्वस्थ, सुखी और संतोषजनक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्ति पर यह पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जिन कर्मियों को मानद रैंक से सम्मानित किया गया, उनमें हेड कांस्टेबल से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एऐसआई) बनने वाले 10 कर्मी,असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अरक से सब-इंस्पेक्टर बनने वाले 38 कर्मी और सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनने वाले 97 कर्मी।
इस मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, रिटायर हो रहे पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

New Delhi news

यहां से शेयर करें