भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम तेज: करप्शन फ्री इंडिया ने ओमिक्रॉन थर्ड में किया संगठन का विस्तार, कई पदाधिकारी नियुक्त

ग्रेटर नोएडा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सेक्टर ओमिक्रॉन थर्ड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिला उपाध्यक्ष रिंकू बैसला के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और संगठन को और अधिक मजबूत व विस्तृत करने पर जोर दिया गया।

गरीब, किसान और मजदूर सबसे ज्यादा पीड़ित

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने कहा कि जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय और प्राधिकरणों में गरीब, किसान व मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनसे अवैध धन की मांग की जाती है, जो कि पूरी तरह अस्वीकार्य है।

जल्द चलेगा व्यापक जनआंदोलन

चौधरी प्रवीण भारतीय ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही एक व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य आम जनता को सरकारी दफ्तरों में हो रही लूट से राहत दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक भ्रष्ट तंत्र को जड़ से उखाड़ नहीं फेंका जाता।

नई नियुक्तियों से मजबूत हुआ संगठन

बैठक में संगठन के विस्तार के तहत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई —

  • ठाकुर हरिओम सिंह — ब्लॉक अध्यक्ष, दादरी
  • दिनेश सिंह — ब्लॉक प्रभारी
  • ठाकुर युवराज आलोक सिंह — जिला प्रवक्ता
  • मोनिका चौहान — जिला सचिव
  • सीमा सिंह — सेक्टर अध्यक्ष (महिला मोर्चा)
  • दर्शन सिंह — सेक्टर उपाध्यक्ष
  • अशोक कुमार एवं सतीश शर्मा — सक्रिय सदस्य

बैठक में रहे ये प्रमुख लोग

इस अवसर पर ठाकुर सुरेंद्र सिंह तोमर, प्रेम प्रधान, ओंकार कपसिया, रिंकू बैंसला, उमेश दत्त शर्मा, धर्मेंद्र भाटी, राजा मावी, अजय सिंह, हबीब सैफी, राघव सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: न्यू नोएडा: किसानों की जमीन का मुआवजा तय, जानिए क्या रहने वाली है मुआवजा की दरें

यहां से शेयर करें