बड़ी खबर: सीआरपीएफ कैंप में घुसे दो संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

CRPF Camp:

CRPF Camp:  रामपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति दो संदिग्ध युवक घुस गए। संवेदनशील सुरक्षा क्षेत्र में इस तरह की घुसपैठ से सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

CRPF Camp:

कैंप के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच में दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे उनकी गतिविधियों पर संदेह और गहरा गया।

गहन जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल फोन, पहचान पत्र और आपसी संपर्कों की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे कैंप के अंदर कैसे पहुंचे और उनका मकसद क्या था।

हाई सिक्योरिटी जोन में सेंध से बढ़ी चिंता

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद कैंप की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

2007 के आतंकी हमले की याद ताजा

यह वही सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर है, जहां 31 दिसंबर 2007 को आतंकियों ने बड़ा हमला किया था। उस हमले में एके-47 और हथगोले से लैस आतंकियों ने फायरिंग कर सात जवानों को शहीद कर दिया था, जबकि एक आम नागरिक की भी जान गई थी।

CRPF Camp:

यहां से शेयर करें