LPG Cylinder Booking : नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है और पहले से लागू व्यवस्था ही जारी रहेगी।
LPG Cylinder Booking :
मंत्रालय के अनुसार, हाल के दिनों में यह दावा किया जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन की नई समयसीमा लागू की गई है। सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह अफवाह है।
🔹 क्या है वर्तमान नियम?
सरकार ने बताया कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की समयसीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की समयसीमा लागू है, जो सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू होती है।
🔹 नागरिकों से अपील
पेट्रोलियम मंत्रालय ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। साथ ही, अनावश्यक या घबराहट में गैस बुकिंग करने से भी बचने की सलाह दी गई है।
🔹 LPG की कोई कमी नहीं
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी की आशंका नहीं है। इसलिए उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
LPG Cylinder Booking :

