Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बरेली एसएसपी ने बड़े स्तर पर किये तबादले, दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, – जय हिन्द जनाब बरेली एसएसपी ने बड़े स्तर पर किये तबादले, दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, – जय हिन्द जनाब

बरेली एसएसपी ने बड़े स्तर पर किये तबादले, दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर,

बरेली के एसएसपी (Bareilly SSP) ने बड़े स्तर पर तबादले किये है।40 से भी अधिक दरोगाओं को ट्रांसफर करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में बड़ा फेर बदल किया है। एसएसपी की ओर से लापरवाही बरतने वाले दो इंस्पेक्टर तथा एक चैकी प्रभारी को लाइन में हाजिर होने का फरमान जारी किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य (Bareilly SSP Anurag Arya) की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत लव सिरोही को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर क्राइम कोतवाली, अजय सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम बिथरी चैनपुर से इंस्पेक्टर क्राइम नवाबगंज, विनोद कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम नवाबगंज से पुलिस लाइन और वेद सिंह को बिथरी से इंस्पेक्टर क्राइम बिथरी चैनपुर बनाया गया है।

तबादला सूची

एसएसपी की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक अवधेश कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम मीरंगज से पुलिस लाइन, देवेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर क्राइम मीरगंज, रामवीर सिंह को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर क्राइम देवरनियां, राजबली सिंह को आईजीआरएस से इंस्पेक्टर क्राइम हाफिजगंज, रवि कुमार को पुलिस लाइन से आईजीआरएस, यशपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर क्राइम महिला थाना भेजा गया है।अवधेश कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम मीरंगज से पुलिस लाइन, देवेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर क्राइम मीरगंज, रामवीर सिंह को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर क्राइम देवरनियां, राजबली सिंह को आईजीआरएस से इंस्पेक्टर क्राइम हाफिजगंज, रवि कुमार को पुलिस लाइन से आईजीआरएस, यशपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर क्राइम महिला थाना भेजा गया है।

 

यह भी पढ़े : पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले तीसरे आरोपी का एनकाउंटर

 

 

यहां से शेयर करें